फरीदाबाद के सीआईए बड़खल की टीम ने करीब 23 वर्ष से फरार दुष्कर्म के एक
आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वर्ष 1991 में एक लड़की
को भगा कर ले जाने व दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज हुआ था।
पुलिस ने उसे
कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सीआईए बड़खल के
मुताबिक, आरोपी राजेश वहां पर ऑटो चालक था।
जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि उस पर वर्ष 1991 में थाना एनआईटी में
एक लड़की को भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज हुआ था। उस समय
पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।