फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को फोन कर खुदकुशी के बारे में बताया और लगा ली फांसी

Sun, 03 Apr 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फोन कर पुलिस से कहा कि वह खुदकुशी कर रहा है, बाद में परिवार को परेशान न किया जाए युवक के पास से पुलिस को नहीं मिला सुइसाइड नोट, परिजनों से पूछताछ कर छानबीन जारी 
Register For Event
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीलमपुर इलाके में एक युवक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना देकर फांसी लगा लगा ली। युवक की शिनाख्त शहजाद (22 के रूप में हुई है।  शहजाद ने पुलिस को फोन कर आत्महत्या की बात और परिवार को परेशान न करने के लिए कहा।
विज्ञापन


इससे पहले ही पुलिस श्हजाद तक पहुंचती तब तक वो फांसी के फंदे पर झूल चुका था।  हालांकि पुलिस को कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बुलंदशहर निवासी शहजाद परिवार के साथ के-467 सीलमपुर में रहता था।  शहजाद का बड़ा भाई उसके घर से चंद कदमों की दूरी पर रहता है। दो दिन पूर्व ही बड़े भाई की शादी हुई है।

शुक्रवार को शहजाद के घर में शादी का जश्न चल रहा था। इस बीच वह अपने बड़े भाई के घर पहुंचा और दूसरी मंजिल पर जाकर फांसी लगा ली। मरने से पहले उसने पुलिस को कॉल की।
विज्ञापन


इधर, बड़ा भाई जब घर आया तो उसे शहजाद की मौत का पता चला। कॉल के बाद पुलिस भी ढूंढती हुई घर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें