दिल्ली विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर से एक युवक लगातार गैंगस्टर बनकर रंगदारी मांग रहा था।
फोन और एसएमएस के जरिए उसने पांच लाख रुपये की डिमांड की और पैसे नहीं देने की सूरत में जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने छानबीन के बाद अतिश रंजन उर्फ सुमित उर्फ त्रिलोचन सिंह (27) को धर दबोचा। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़ित प्रोफेसर का भतीजा निकला।