नई दिल्ली। दिल्ली में कचरा निस्तारण क्षमता बढ़ाने के लिए एमसीडी ने निर्माणाधीन संयंत्रों को जल्द पूरा करने की कवायद तेज की है। निगमायुक्त संजीव खिरवार ने बृहस्पतिवार को नरेला-बवाना, सिंघोला और भलस्वा में बन रहे कूड़ा निस्तारण संयंत्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। संबंधित एजेंसियों को तय समय में परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने नरेला-बवाना में 1200 टन प्रतिदिन क्षमता वाले कूड़ा निस्तारण संयंत्र का जायजा लिया। बवाना में 3000 टन प्रतिदिन क्षमता वाले वेस्ट-टू-एनर्जी संयंत्र की स्थिति भी देखी। सिंघोला में एक नए कूड़ा निस्तारण संयंत्र का भी निरीक्षण किया। भलस्वा में बायोमाइनिंग कार्य और 1800 टन प्रतिदिन क्षमता वाले नए संयंत्र का जायजा लिया गया। खिरवार ने कहा कि कचरा निस्तारण क्षमता बढ़ाने के लिए इन संयंत्रों का समय पर पूरा होना बेहद जरूरी है। ब्यूरो