फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सीएम रेखा ने कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों से किया संवाद, महिला सुरक्षा-कॉलेज समस्याओं पर दिए निर्देश

Mon, 12 Oct 2026 03:14 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्राओं द्वारा साझा किए गए सुझावों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक समन्वय और फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाएगा। छात्राओं और संबंधित अधिकारियों के बीच संवाद एवं समन्वय के लिए बनाए गए वॉट्सऐप ग्रुप को सक्रिय रखा जाएगा, ताकि छात्राएं अपनी समस्याएं सीधे साझा कर सकें और उन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Register For Event
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभिन्न कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों से किया संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। बैठक में छात्राओं ने अपने-अपने कॉलेजों और आसपास के क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक परिवहन, सीसीटीवी निगरानी और शिकायत निवारण व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए। मुख्यमंत्री ने छात्राओं की बातों को गंभीरता से सुना और उनके सुझावों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्राओं द्वारा साझा किए गए सुझावों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक समन्वय और फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाएगा। छात्राओं और संबंधित अधिकारियों के बीच संवाद एवं समन्वय के लिए बनाए गए वॉट्सऐप ग्रुप को सक्रिय रखा जाएगा, ताकि छात्राएं अपनी समस्याएं सीधे साझा कर सकें और उन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यदि किसी शिकायत पर संबंधित स्तर पर सुनवाई नहीं होती है तो छात्राएं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के समक्ष भी अपना विषय रख सकती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्राओं की शिकायतों का प्रभावी निस्तारण और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

महिला सुरक्षा और कॉलेजों के आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा
मुख्यमंत्री के समक्ष लेडी श्रीराम कॉलेज, गार्गी कॉलेज, दौलत राम कॉलेज, जीसस एंड मैरी कॉलेज, मैत्रेयी कॉलेज, अदिति महाविद्यालय, भारती कॉलेज, जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज सहित विभिन्न कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों ने महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने कॉलेजों के आसपास पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने, डार्क स्पॉट्स एवं संवेदनशील स्थानों के सुरक्षा ऑडिट, पिंक बूथों की सुलभता, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के व्यापक प्रचार-प्रसार की मांग की। सिरी फोर्ट रोड, कमला नेहरू कॉलेज, गार्गी कॉलेज, मुखर्जी नगर, बत्रा सिनेमा सहित छात्र-बहुल क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत करने और सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ मेट्रो स्टेशनों, कॉलेजों के आसपास के मार्गों एवं पुलों पर सुरक्षित आवाजाही के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय का सुझाव दिया।
विज्ञापन


छात्राओं ने ऑफ-कैंपस कॉलेजों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में डीटीसी बसों की पर्याप्त उपलब्धता, निर्धारित स्टॉप पर बसों के रुकने, ट्रैफिक सुधार और पीजी आवास वाले क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, पिंक बूथों पर मिली शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई, शिकायत पेटियों की नियमित जांच और कॉलेज प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। कुछ क्षेत्रों में भवन सुरक्षा से जुड़ी लंबित शिकायतों और अन्य स्थानीय सुरक्षा समस्याओं को भी उठाया गया। मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने और छात्राओं के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें