इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में जून 2017 के तहत टर्म एंड एग्जामिनेशन के आवेदन की तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। छात्रों की मांग पर इग्नू प्रबंधन ने यह राहत दी है। वहीं, छात्र एक से 15 मई तक 1 हजार रुपये लेट फीस के साथ भी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, छात्रों को परीक्षा में प्रति कोर्स लिखित व प्रैक्टिल में 120 रुपये की फीस देनी होगी। हालांकि, आवेदन पत्र भरने से पहले दिसंबर में आयोजित परीक्षा के परिणाम की जानकारी भी देनी पड़ेगी।