फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने ली बहन के आशिक की जान: दिल्ली में नाबालिग ने जापानी पार्क में खेला खूनी खेल, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

Fri, 16 Jan 2026 09:49 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरुवार को आरोपी ने अपनी बहन के साथ मृतक को देखकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद आरोपी की पहचान कर ली। 
Register For Event
विज्ञापन
प्रेमी प्रेमिका - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के प्रशांत विहार के जापानी पार्क में गुरुवार दोपहर एक लड़के की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि मृतक का उसकी चचेरी बहन से प्रेम प्रसंग था, जिसको लेकर उसका मृतक से विवाद चल रहा था। पुलिस ने उससे पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


 

जापानी पार्क में किया चाकू से हमला
रोहिणी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप गुप्ता ने बताया कि गुरुवार दोपहर 3.15 बजे प्रशांत विहार थाना पुलिस को जापानी पार्क इलाके में एक लड़के पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल लड़के को पास के अस्पताल में लेकर गए हैं। जहां पहुंचने पर पता चला कि लड़के को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

पिछले साल ही की थी लड़के ने 12वीं पास
मृतक अपने परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-24 बुध विहार इलाके में परिवार के साथ रहता था। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक ने पिछले साल 12वीं परीक्षा पास किया था। जांच में पता चला है कि मृतक का इलाके में रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात लड़की के परिवार वालों को पसंद नहीं थी। लड़की का चचेरे भाई मृतक को लगातार अपनी बहन से दूर रहने की धमकी दे रहा था। 
विज्ञापन

बहन और उसके प्रेमी को देखकर खौल गया भाई का खून
गुरुवार को आरोपी ने अपनी बहन के साथ मृतक को देखकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन सभी आरोपी घर पर ताला लगाकर भागे हुए थे। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कई ठिकाने पर दबिश दी और मुख्य आरोपी नाबालिग को इलाके से पकड़ लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें