फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा हुआ, संगठन और सोशल मीडिया का दिया गया पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
दीनदयाल महाप्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन का मंत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा के शाहदरा और मयूर विहार जिलों में आयोजित दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण शिविर के समापन के साथ ही उसके 252 मंडलों और 12 जिलों का संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्य पूरा हो गया। अब केवल चांदनी चौक और केशवपुरम जिलों का प्रशिक्षण शेष है। रजोकरी स्थित शिविर में विधायक, पार्षद, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने रात्रि प्रवास कर विभिन्न सत्रों में हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य खासकर नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, संगठन की कार्यपद्धति, मीडिया और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग से अवगत कराना है। सामूहिक गतिविधियों, अंताक्षरी और सुबह योग सत्रों ने कार्यकर्ताओं में टीम भावना और आपसी समन्वय को मजबूत किया।
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि संगठन का कार्य हर पल जनता की सेवा की प्रेरणा देता है और संघ व भाजपा संगठन से मिली ट्रेनिंग के बल पर ही वह आज केंद्रीय मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर पा रहे हैं। शिविर के पहले दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से दिल्ली सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र समर्पण की भावना से कार्य करता है और अधिकांश कार्यकर्ता आरएसएस परिवार से जुड़े स्वयंसेवक हैं। शिविर में सांसद कमलजीत सहरावत, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग और आईटी प्रमुख पुनीत अग्रवाल सहित कई नेताओं ने बूथ प्रबंधन, भाषण कला, गरीब कल्याण योजनाओं और सोशल मीडिया की चुनावी भूमिका पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें