गुड़गांव में बीती रात पशुओं से भरे ट्रक सहित छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से दो मेवात के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि गुड़गांव-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर एक पशुओं से भरे ट्रक को दिल्ली के रास्ते यूपी लेकर जाया जा रहा है। सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए वाहनों की जांच शुरू कर दी।
इस दौरान पुलिस को एक ट्रक में 40 भैंसें मिलीं। उनमें से दो भैंसों की दम घुटने से मौत हो गई थी। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर ट्रक पर सवार सभी छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।