फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा रच रही नैरेटिव': पंजाब धमाकों की टाइमिंग पर AAP का सवाल, सौरभ भारद्वाज बोले- अनावश्यक दहशत फैला रहे

Wed, 06 May 2026 09:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पंजाब में हुए छोटे धमाकों को भाजपा द्वारा राजनीतिक रूप से भुनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दो छोटे धमाकों से ज्यादा दहशत भाजपा के प्रचार और ट्रोल आर्मी द्वारा फैलाई जा रही है।
Register For Event
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज - फोटो : X/@AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में हुए हालिया बम धमाकों को लेकर उनकी टाइमिंग और भाजपा की प्रतिक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं को राजनीतिक रूप से भुनाने की कोशिश की जा रही है और लोगों में अनावश्यक दहशत फैलाई जा रही है।

विज्ञापन


'भाजपा का पूरा तंत्र इसे बड़े खतरे के रूप में पेश कर रहा'
पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब में हुए दोनों धमाके छोटे स्तर के थे और इनमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन भाजपा का पूरा तंत्र इसे बड़े खतरे के रूप में पेश करने में जुट गया। उन्होंने कहा कि दो छोटे धमाकों से जितनी दहशत नहीं फैली, उससे ज्यादा भाजपा अपने ट्रोल और प्रचार के जरिए फैलाने की कोशिश कर रही है।

'ऐसे धमाके अक्सर चुनावी माहौल में ही क्यों'
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे धमाके अक्सर चुनावी माहौल में ही क्यों होते हैं और इससे किसे राजनीतिक फायदा मिलता है। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा नेताओं के बयानों और घटनाओं की टाइमिंग पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब में राजनीतिक जमीन तैयार करने के लिए इस तरह के नैरेटिव को बढ़ावा दे रही है।

'दिल्ली धमाके पर नहीं हुई राजनीति'
सौरभ भारद्वाज ने पिछले साल दिल्ली में लाल किला क्षेत्र के पास हुए एक बड़े धमाके का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय सरकार ने घटना को कमतर दिखाने की कोशिश की थी और विपक्ष ने उस पर राजनीति नहीं की। इसके विपरीत अब छोटे धमाकों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य पंजाब लंबे समय तक उग्रवाद का दंश झेल चुका है और ऐसे में दहशत फैलाने की राजनीति खतरनाक हो सकती है। आप नेता ने केंद्र सरकार से इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने और देश की सुरक्षा से जुड़े सवालों पर जवाब देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें