फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अक्तूबर को बड़े आंदोलन की तैयारी में आप: तीन प्लान बनाएगी पार्टी, गिरफ्तारी होने पर भी नहीं रुकेगा विरोध

Mon, 05 Oct 2026 06:33 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी ने 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन के लिए बैकअप नेतृत्व तैयार किया। सौरभ भारद्वाज ने नेताओं की संभावित गिरफ्तारी के मद्देनजर प्लान ए, बी, सी बनाने के निर्देश दिए।
Register For Event
विज्ञापन
दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन को लेकर बैकअप नेतृत्व तैयार करने का फैसला किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को दिल्ली के विधायकों, पार्षदों, जिलाध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों और वार्ड पर्यवेक्षकों के साथ आपात बैठक की।

विज्ञापन
Trending Videos

भारद्वाज ने आरोप लगाया कि आंदोलन से घबराई सरकार विपक्षी नेताओं और इससे जुड़े संगठनों के लोगों को झूठे मामलों में गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि पहली पंक्ति के नेताओं की गिरफ्तारी की स्थिति में दूसरी और तीसरी पंक्ति के नेता आंदोलन की कमान संभालें। सभी संगठनों को प्लान ए, बी और सी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

भारद्वाज ने 9 अक्तूबर को जिला और विधानसभा स्तर के नेताओं की हिरासत की स्थिति में संचार और संदेश पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने को कहा। भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन पूरी तरह लोकतांत्रिक, सांविधानिक, कानूनी और शांतिपूर्ण होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेताओं की मौजूदगी पुलिस-प्रशासन से संवाद बनाए रखने और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने में अहम होगी। आप ने दावा किया कि देश के विभिन्न हिस्सों से लोग जंतर-मंतर पहुंचेंगे। पार्टी ने आंदोलन को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़ा बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें