फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में छह दिन में 10 हजार से ज्यादा चालान: सबसे अधिक गलत दिशा में वाहन चलाते मिले; 917 पर थी ब्लैक फिल्म

Sun, 27 Sep 2026 09:48 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

ट्रैफिक पुलिस ने 20 से 26 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया। इसमें विभिन्न यातायात उल्लंघनों के 14,160 चालान और नोटिस जारी हुए। सर्वाधिक 10,434 चालान गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ किए गए।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X @DelhiPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 20 से 26 सितंबर के बीच विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न यातायात उल्लंघनों के खिलाफ कुल 14,160 चालान और नोटिस जारी किए गए।

विज्ञापन

सबसे अधिक कार्रवाई गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ हुई। ऐसे वाहन चालकों के 10,434 चालान किए गए। इसके अलावा ब्लैक फिल्म के इस्तेमाल पर 917, निजी बसों के खिलाफ 1,311 और गलत या बाधक तरीके से पार्किंग पर 691 चालान किए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने परमिट उल्लंघन के 438, एससी उल्लंघन के 76, आरसी उल्लंघन के 63 और वैध निर्देशों की अवहेलना के 44 मामलों में भी कार्रवाई की। सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 50 चालान किए गए, जबकि अन्य यातायात उल्लंघनों के 136 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें