प्रगणक आपके घर आए तो उसे एसई आईडी दें
ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदक को एक यूनिक एसई आईडी प्राप्त होगी। एक दिसंबर से जब प्रगणक घर पहुंचेंगे तो केवल यह आईडी दिखाने पर वे डिजिटल एप के जरिये डेटा का त्वरित सत्यापन कर लेंगे, जिससे आमजन और कर्मचारियों दोनों के समय की बचत होगी। जनगणना की संदर्भ तिथि पांच जनवरी 2027 की मध्यरात्रि निर्धारित की गई है।
छह नवंबर से डिजिटल स्व-गणना की शुरुआत हो रही है। आप आसान तरीके से घर बैठे मोबाइल से अपनी जनगणना खुद कर सकते हैं। इसी में आपकी डिजिटल मैप पर घर का आइडेंटिफिकेशन और जियो टैगिंग हो जाएगी। एसई आईडी मिलेगी, जिसे प्रगणक को देने पर घर-घर जनगणना में लगने वाला समय बच जाएगा।
-इवा आशीष श्रीवास्तव, निदेशक जनगणना, उत्तराखंड