फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सहायक बनें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। विकासखंड कार्यालय में आयोजित भाजपा की बैठक में एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग की अपील की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी तय की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह ने एसआईआर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक प्रक्रिया के तहत किए जाने वाला पुनरीक्षण कार्यक्रम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम जनता को जानकारी देने की अपील करते हुए पुनरीक्षण कार्य में सहायक बनने की अपील की। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, मधु चौहान, गुलाबदत्त भट्ट, नरेश चौहान, संजय तोमर, राकेश उत्तराखंडी, प्रभु लाल राजगुरु, वीरेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें