वरिष्ठ रंगकर्मी विनीत डोभाल का देहरादून में निधन हो गया है। शुक्रवार को उन्होंने अपने चुक्खूवाला स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। 52 वर्षीय यह रंगकर्मी पिछले कुछ समय से लीवर की बीमारी से परेशान थे।
विज्ञापन
पिछले 27 साल से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय विनीत डोभाल ने चोर के घर मोर, चंद्रमा सिंह उर्फ चमकू, दुलारी बाई, सैंया भए कोतवाल, एक और द्रोणाचार्य, अरे शरीफ लोग, कबीरा खड़ा बाजार में जैसे नाटकों में कला की छटा बिखेरी।