फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: वसुंधरा झील पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने में जुटी टीम, माइनस पांच से आठ तक है तापमान

Sat, 10 Oct 2026 07:25 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चमोली की वसुंधरा झील पर कड़ाके की ठंड के बीच आपदा से पहले चेतावनी देने वाला सिस्टम स्थापित करने की कवायद जारी है। माइनस 5 से माइनस 8 डिग्री तापमान में टीम ने झील के पास डेरा डाल रखा है और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम कर रही है।
Register For Event
विज्ञापन
अर्ली वार्निंग सिस्टम । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले में स्थित वसुंधरा झील पर अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित करने में टीम जुटी हुई हैं। टीम ने वहीं पर कैंप किया हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार वसुंधरा झील के निकट माइनस पांच से माइनस आठ तक तापमान है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...UK Top News:  केदारनाथ यात्रा तीन घंटे रोकी, हेमकुंड साहिब के कपाट बंद, हरिद्वार में जाम, हरीश रावत की दो टूक

कठिन परिस्थितियों के बाद भी टीम वहां पर अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित करने का काम रही है। इस सिस्टम को सीबीआरआई ने विकसित किया है। टीम में वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान, एनडीआरएफ के सदस्य भी शामिल हैं। इससे झील के जलस्तर, तापमान, आर्द्रता, बारिश, हवा की गति आदि का पता रखा जाएगा। इसके अलावा बर्फ की गहराई, जल प्रवाह पर पर होने वाले बदलावों आदि पर नजर रखी जा सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें