फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Top News: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, केदारनाथ में बर्फबारी, अंधड़ से एक की मौत

Fri, 30 Oct 2026 05:43 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में आज चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना हुई। उधर, एक जवान की जम्मू कश्मीर में मौत हो गई। वहीं, केदारनाथ में बर्फबारी हुई। पढ़ें अहम खबरें...
Register For Event
विज्ञापन
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोशीमठ: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर मारवाड़ी के पास क्रैश, पायलट समेत छह लोगों की मौत

विज्ञापन

बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। एसडीएम के अनुसार, हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। सभी की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

उत्तराखंड: बदरीनाथ में हेलीकॉप्टर हादसा, यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर लगाई रोक
बदरीनाथ धाम से सहस्रधारा लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद अब यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

केदारनाथ: बर्फ की सफेद चादर में सजा बाबा केदार का धाम, बर्फबारी के बीच भी दर्शन कर रहे श्रद्धालु, तस्वीरें

केदारनाथ धाम ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। चारों ओर फैली बर्फ से धाम की खूबसूरती देखते ही बन रही है। शुक्रवार को भी धाम में बर्फबारी जारी रही। खराब मौसम और बढ़ती ठंड के बावजूद बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। बर्फ से ढकी चोटियों और धाम के नजारे को देखकर यात्री मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: प्रदेश में पुलिस में भर्ती का रास्ता साफ, 198 दरोगाओं समेत 1385 पदों का प्रस्ताव आयोग को भेजा

Trending Videos
विज्ञापन

कोटद्वार: तेज अंधड़ में गिरा पेड़, एक की मौत, दूसरा घायल, बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास थे खड़े
भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चाय की दुकान के समीप बारिश से बचने के लिए खड़े दो लोग अचानक विशाल पेड़ की चपेट में आ गए। हादसे में हल्दूखाता निवासी विक्रम उर्फ खटमल (55) पुत्र छज्जू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशनपुर निवासी दलीप (45) पुत्र शिवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: हद्वय गति रुकने से गढ़वाल राइफल्स में तैनात सूबेदार की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर 

भारतीय सेना की 11 गढ़वाल राइफल्स में तैनात देवाल हरमल निवासी नायक सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया की जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में हद्वय गति रुकने से मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें