फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Top News: छात्रा से छेड़छाड़ पर कांग्रेस में उबाल, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, राज्यपाल पहुंचे बदरीनाथ

Sat, 24 Oct 2026 05:23 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

उत्तराखंड में आज दून से केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। वहीं, कुमाऊं में सड़क हादसा हो गया। उधर, छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पढ़ें अहम खबरें...
Register For Event
विज्ञापन
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई टिहरी: देहरादून से केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बौराड़ी स्टेडियम में उतारा
विज्ञापन

नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में शनिवार सुबह करीब सात बजे ट्रांस भारत के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें मुंबई के पांच यात्री शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

देहरादून: समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के बाद कांग्रेसियों का प्रदर्शन, गेट पर चढ़कर घुसे अंदर 
देहरादून के नामी समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल का गेट नहीं खोले जाने पर कार्यकर्ता गेट पर चढ़कर दूसरी ओर कूद गए।  पढ़ें पूरी खबर

आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन शुरू: माइनस 5 डिग्री ठंड में भी धावकों में जोश, सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

चीन-नेपाल की सीमा पर स्थित व्यास घाटी के आदि कैलाश क्षेत्र में ऐतिहासिक अल्ट्रा मैराथन का आगाज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साढ़े पांच बजे हुई। माइनस पांच से सात डिग्री तापमान में कड़ाके की ठंड के बावजूद धावकों में मैराथन के लिए खासा उत्साह नजर आया। सुबह साढ़े छह बजे के करीब सीडीओ डॉ.दीपक सैनी और आईटीबीपी के अधिकारियों ने ज्योलिंगकांग से हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई गई।  पढ़ें पूरी खबर

कोटद्वार: ईडा मल्ला गांव में गुलदार पिंजरे में कैद, खेत में काम करने के दौरान महिला पर किया था हमला 

एकेश्वर ब्लॉक के ईडा मल्ला गांव में शुक्रवार सुबह खेत में काम करते समय महिला लीला देवी (55) पत्नी बलदेव सिंह गुलदार ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इसके बाद हरकत में आए गढ़वाल वन प्रभाग की ओर से घटनास्थल के पास पिंजरा लगा दिया था। शनिवार तड़के एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। जिसे रेंज मुख्यालय ले जाया गया है। वहां मेडिकल के बाद वन विभाग की ओर से इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।  पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला ने मांगा वीआरएस, 2007 बैच के हैं आईएफएस ऑफिसर

Trending Videos
विज्ञापन

चमोली: बदरीनाथ धाम पहुंचे  राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, बदरी विशाल के दर्शन कर की पूजा अर्चना 
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन आज बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पढ़ें पूरी खबर

न्याय यात्रा: नारों के बीच कांग्रेस की गुटबाजी, नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, प्रीतम ने संभाला मामला 

कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा के दौरान शुक्रवार को मुख्य बाजार में पार्टी की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। पंजाब नेशनल बैंक के समीप आयोजित कार्यक्रम में नेताओं के पहुंचते ही समर्थक अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। दो गुटों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से माहौल गरमा गया। चकराता विधायक प्रीतम सिंह के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद यात्रा स्वारना नदी पुल तक निकाली गई। पढ़ें पूरी खबर

रुद्रपुर: सितारगंज हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत; आरोपी चालक फरार 
रुद्रपुर शहर के सितारगंज हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। भांजे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मामा की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें