फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाला : एसआईटी जांच के दायरे में आए बाहरी राज्यों के समाज कल्याण अधिकारी

Thu, 12 Mar 2020 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

  • दलालों व कॉलेजों से सांठगांठ कर फर्जी तरीके से छात्रवृत्ति देने का आरोप 
  • जसपुर थाने में 3 संस्थानों पर दर्ज  केसों की जांच काशीपुर सीओ को
  • कुंडा थाने में दर्ज दो मुकदमों की जांच बाजपुर सीओ को सौंपी गई
Register For Event
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले की जांच के दायरे में बाहरी राज्यों के समाज कल्याण अधिकारी भी आ गए हैं। जसपुर थाने में तीन शैक्षिक संस्थानों पर दर्ज मुकदमों की जांच काशीपुर सीओ और कुंडा थाने में दर्ज हुए दो मुकदमों की जांच अब बाजपुर सीओ को सौंप दी गई है।

विज्ञापन


इन मुकदमों में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता उजागर हुई है। अधिकारियों पर दलालों और कॉलेजों के साथ सांठगांठ कर फर्जी तरीके से छात्रवृत्ति देने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि बाहरी राज्यों के 303 शैक्षिक संस्थानों में एससी, एसटी और ओबीसी के 3024 छात्रों को प्रवेश दिखाकर छात्रवृत्ति बांट दी गई।

अगस्त 2019 से शुरू हुई एसआईटी जांच में अब तक 2700 छात्र-छात्राओं के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। इसमें 1400 पात्र छात्र-छात्राएं सामने आए, जबकि 1200 छात्रों को बिना दाखिले के करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। 100 ऐसे छात्र-छात्राएं मिले जिनके जिनका नाम केवल सूची में शामिल है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छह शैक्षिक संस्थानों पर आज होगा मुकदमा 

एसआईटी इन छात्र-छात्राओं को अभी तक नहीं ढूंढ पाई है। परत-दर परत नए खुलासे होने के बाद एसआईटी अब तक बाहरी राज्यों के 37 शैक्षिक संस्थानों और 50 से अधिक दलालों पर मुकदमा दर्ज कर चुकी है। 24  दलालों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा जा चुका है।

एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया जसपुर और कुंडा में दर्ज मुकदमों की जांच में पांच समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता मिली है। इनकी जांच सीओ काशीपुर व बाजपुर को दे दी है।

उन्होंने बताया कई ऐसे शैक्षिक संस्थान और सामने आ सकते हैं जिनमें समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत हुई। बताया बाहरी राज्य के शैक्षिक संस्थानों की जांच को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद जिले की जांच शुरू होगी।

बाहरी राज्य के छह शैक्षिक संस्थानों के खिलाफ बृहस्पतिवार को छह मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। इन संस्थानों में लोटस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बरेली, श्री आदर्श कालेज ऑफ इंस्टीट्यूट, राजस्थान, लाल राधेश्याम कॉलेज बिजनौर, डॉ. बीएनसीपीई इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन महाराष्ट्र, स्व. ईश्वर भाव देशमुख शिक्षण संस्थान महाराष्ट्र, अभिलाषी पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें