फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2019: चुनावी रंजिश में ग्रामीण की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Oct 2019 11:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)

सार

  • चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के सूरी दारगढ़ गांव में हुई घटना
  • हत्या का मुकदमा दर्ज, आज कोर्ट में पेश होंगे आरोपी 
Register For Event
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासखंड के सूरी दारगढ़ गांव में चुनावी रंजिश के चलते एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। राजस्व पुलिस ने इस मामले में गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरी के पास सड़क पर दारगढ़ निवासी टीका सिंह (42) पुत्र गोपाल सिंह घायल अवस्था में पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। ग्रामीणों के सहयोग से परिजन उसे कोटधार अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की गर्दन पर निशान और नाक से खून बहने की स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई। अस्पताल से शव लेकर गांव लौटे ग्रामीणों ने गांव के प्रवेश द्वार पर ही शव को रखकर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व निरीक्षक चंद्रमोहन नगवाण, उपनिरीक्षक राजेंद्र आर्य एवं चंद्र विकास रात को ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बुधवार सुबह मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके बाद ग्रामीण कुछ शांत हुए। तहसीलदार प्रेमबल्लभ नौटियाल ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मृतक टीका सिंह मंगलवार दिन में अपने घर पर था। इस दिन ग्राम प्रधान की जीत की खुशी में गांव में पार्टी का आयोजन किया गया था। टीका सिंह जीते हुए प्रधान का समर्थक बताया जा रहा है। प्रधान पद के पराजित प्रत्याशी के समर्थक सुंदर लाल ने शाम करीब छह बजे टीका सिंह को घर से बुलाया। इस दौरान उनके बीच चुनाव को लेकर पहले कहासुनी और फिर मारपीट हो गई, जिसमें टीका सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतक के भाई जगवीर सिंह की तहरीर के आधार पर सुंदर लाल एवं बुद्धि सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। तहसीलदार ने कहा कि प्रथमदृष्टया यह मामला चुनावी रंजिश का लग रहा है। मामले की पड़ताल की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें