फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश में पहली बार मनाया गया आपदा प्रबंधन दिवस, सीएम धामी ने सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान को किया याद

Fri, 27 Nov 2026 01:52 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने वाला अभियान आपदा प्रबंधन की तैयारियों के लिए एक अहम उदाहरण बना। इसी अनुभव से सीख लेते हुए प्रदेश में जनजागरूकता और राहत-बचाव व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत 25 से 28 नवंबर तक प्रदेशभर में जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही हैं।
Register For Event
विज्ञापन
उत्तराखंड में मनाया गया आपदा प्रबंधन दिवस - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मंत्रीगण और शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। वहीं, स्कूलों और डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भी इसमें भाग लिया।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...धामी कैबिनेट का फैसला: आशा कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरी खबर, अब हर महीने खाते में आएंगे दस हजार
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि 28 नवंबर 2023 को उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सफल बचाव अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इसी अभियान की याद में प्रदेश में पहली बार आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत 25 से 28 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम और मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य लोगों को आपदाओं के प्रति जागरूक करना और आपदा प्रबंधन के साथ राहत एवं बचाव की तैयारियों को और मजबूत करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें