फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर ग्रामीणों ने बरातियों पर कियाा हमला, एक की मौत

Thu, 08 Jul 2021 12:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 
Register For Event
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिरान कलियर से अकोढ़ा खुर्द गांव में आई बरात में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर ग्रामीणों ने बरातियों पर हमला बोल दिया। इस दौरान बरात में आए 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही ही मौत हो गई, जबकि दूल्हे के भाई समेत कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन


कलियर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर टांडा गांव से आई थी बरात
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ा खुर्द गांव में बुधवार को एक युवती की बरात कलियर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर टांडा गांव से आई थी।

गांव के कुछ युवक बरातियों के डीजे पर नाचने लगे
बराती अपना अलग डीजे लेकर आए थे। आरोप है कि गांव के कुछ युवक बरातियों के डीजे पर नाचने लगे और डीजे संचालक से अपनी पसंद का गाना बजाने के लिए कहा, लेकिन बरातियों ने इससे मना कर दिया। उनका कहना था कि वे अपने डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गांव के कई युवकों ने लाठी-डंडों से बरातियों पर हमला कर दिया

बताया गया है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गालीगलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ा तो गांव के कई युवकों ने लाठी-डंडों से बरातियों पर हमला कर दिया।

दूल्हे के भाई राहुल के अलावा अरुण, अरविंद और तुषार को भी आई गंभीर चोट
हमले में मोहम्मदपुर टांडा के बसंत (28) पुत्र नैन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हे के भाई राहुल के अलावा अरुण, अरविंद और तुषार को भी गंभीर चोट आई है।
 
शव का पंचनामा भरवकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर भेजा। लक्सर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरवकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर आने पर मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें