फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, एसआईआर के बाद बढ़े सवा लाख से ज्यादा मतदाता, नए वोट बनवाने का काम भी शुरू

Fri, 13 Nov 2026 04:05 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में एसआईआर के बाद 4 से 31 अक्तूबर तक चले विशेष अभियान में 1,25,216 मतदाता बढ़े हैं।
Register For Event
विज्ञापन
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में एसआईआर खत्म होने के बाद तीन अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच 1.25 लाख मतदाता बढ़ गए। अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) शुरू कर दिया है। इसके तहत जिन लोगों के वोट एसआईआर के दौरान कट चुके, जो नए वोटर बनना चाहते हैं, नाम कटवाना चाहते हैं या कोई बदलाव करना चाहते हैं, वे सभी 11 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य में एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 71,58,949 से बढ़कर 72,78,035 पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि एसआईआर खत्म होने के बाद अक्तूबर माह में 1,25,216 मतदाता बढ़ गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

डॉ.जोगदंडे ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में 34,84,447 महिला, 37,93,373 पुरुष और 215 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। सर्विस मतदाताओं की संख्या 86,028 है। जिसमें 83,352 पुरुष एवं 2,676 महिला शामिल हैं। मतदान केंद्रों की संख्या 12,543 से घटकर 12,498 हो गई है। ड्राफ्ट मतदाता सूची आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। जिनके वोट एसआईआर के दौरान कट गए, वह फॉर्म-6 भरकर संबंधित दस्तावेज के साथ बीएलओ के पास जमा करा सकते हैं।

वहीं, एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष आयु पूरी कर रहे युवा भी 11 दिसंबर तक अपने बीएलओ को ऑफलाइन या ईसीआई नेट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म-6 भर सकते हैं। 11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने के बाद 28 दिसंबर तक इनका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। प्रेस वार्ता में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें