फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट का फैसला: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर; अब पदोन्नति का कोटा 50 प्रतिशत हुआ

Tue, 14 Oct 2025 12:02 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि सुपरवाइजर सेवा नियमावली के तहत सुपरवाइजर के पदों पर 50 प्रतिशत पदों को सीधी भर्ती से भरा जाता है।
Register For Event
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति कोटे को 40 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। इसके लिए उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास अधीनस्थ सुपरवाइजर सेवा नियमावली 2021 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। वहीं, कैबिनेट के इस फैसले ने अमर उजाला में 23 सितंबर 2025 को प्रकाशित खबर पर भी मुहर लगा दी।

विज्ञापन


कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि सुपरवाइजर सेवा नियमावली के तहत सुपरवाइजर के पदों पर 50 प्रतिशत पदों को सीधी भर्ती से भरा जाता है। जबकि 40 प्रतिशत पद आगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं शेष 10 प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पदोन्नति से भरे जाते हैं। केंद्र सरकार के दिशा निर्देश पर राज्य के समस्त 5120 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों में उच्चीकृत किया जाना है।

Uniform Civil Code: तिब्बत, नेपाल और भूटान का है साथी, तब भी हो सकेगा शादी का पंजीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सुपरवाइजर पद पर होने वाले पदोन्नति के 10 प्रतिशत कोटे को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदोन्नति कोटे में शामिल कर दिया गया है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पदोन्नति कोटा 40 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में करीब 19 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें