फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश के नगर निकायों में नए सिरे से खुलेंगे आरोग्य मंदिर, जल्द जारी होंगे नए दिशा-निर्देश

Thu, 01 Oct 2026 07:41 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कई महीनों से बंद पड़ी शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को दोबारा पटरी पर लाने की तैयारी शुरू हो गई है। अब आरोग्य मंदिरों के संचालन की जिम्मेदारी नगर निकायों को देने का फैसला हुआ है, जल्द नई गाइडलाइन जारी होगी।
Register For Event
विज्ञापन
बैठक - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के 114 अर्बन आरोग्य मंदिर अब नगर निकायों में नए सिरे से खोले जाएंगे। इनका संचालन नगर निकायों के स्तर से ही होगा। खासकर आरोग्य मंदिरों को वहां खोला जाएगा, जहां अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं अपेक्षाकृत कम हैं।

राज्य में अभी तक आरोग्य मंदिरों का संचालन कंपनी के माध्यम से हो रहा था, जो बंद कर दिया गया। इस कारण तमाम आरोग्य मंदिर बंद हैं। इस बीच तय हुआ था कि ब्रिडकुल इन आरोग्य मंदिरों का संचालन करेगा। जिसके लिए एमओयू की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। अब ब्रिडकुल का प्रस्ताव रद्द कर दिया गया है। इसके बजाए ये तय किया गया है कि इन आरोग्य मंदिरों का संचालन नगर निकायों के स्तर से ही होगा।

ऐसे तय होंगे मानक

एनएचएम की ओर से देहरादून, हरिद्वार व नैनीताल जिले में 40 केंद्र खोले जाने हैं। अभी तक इन शहरों में बड़ी संख्या में आरोग्य मंदिर थे। लिहाजा, अब आरोग्य मंदिर यहां कम होंगे। इसके बजाए पहाड़ के उन दुर्गम निकायों तक खोले जाएंगे, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं कम हैं। इसी हिसाब से स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर शहरी विकास विभाग पूरा खाका तैयार करेगा।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना पूरी, आज से पांच दिन तक चलेगा रिवीजन राउंड

आरोग्य मंदिरों की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। हम जल्द ही एसओपी जारी करेंगे। अब निकाय जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके स्तर से ही आरोग्य मंदिरों का बजट खर्च किया जाएगा। -नितेश झा, सचिव, शहरी विकास

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें