फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Civil Services Prelims 2023: सिविल सेवा परीक्षा में वर्तमान घटनाओं पर आधारित कठिन सवालों ने घुमाया

Sun, 28 May 2023 11:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सिविल सेवा प्री परीक्षा में जनरल स्टडी का पहला पेपर हुआ, जिसमें 200 अंकों के 100 सवाल पूछे गए। इसमें भूगोल के करीब 32 सवाल थे, जिसमें 16 सवाल एनवायरमेंट से जुड़े हुए थे।
Register For Event
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा प्री परीक्षा में कठिन सवालों ने अभ्यर्थियों को घुमा दिया। विशेषज्ञों व परीक्षार्थियों ने स्वीकारा है कि परीक्षा में मध्यम से कठिन स्तर वाले सवालों की संख्या ज्यादा रही।

विज्ञापन


रविवार को हुई सिविल सेवा प्री परीक्षा में जनरल स्टडी का पहला पेपर हुआ, जिसमें 200 अंकों के 100 सवाल पूछे गए। इसमें भूगोल के करीब 32 सवाल थे, जिसमें 16 सवाल एनवायरमेंट से जुड़े हुए थे। विशेषज्ञों के मुताबिक, परीक्षा में एनसीईआरटी पैटर्न के ही सवाल पूछे गए हैं। राष्ट्रपति से लेकर मूल अधिकार, आधुनिक भारत, मध्य भारत और प्राचीन भारत के सवालों के साथ ही संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े सवाल भी पूछे गए। प्रयाग आईएएस एकेडमी के निदेशक आरए खान ने बताया कि इस पेपर में जिन अभ्यर्थियों ने 45 से 50 सवाल ठीक किए होंगे, उनके क्वालिफाई करने की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में मध्यम से कठिन सवाल पूछे गए। ज्यादातर सवाल वर्तमान परिपेक्ष्य में पूछे गए हैं।

Uttarakhand: बिटिया पढ़ाई में और बेटे मोबाइल में व्यस्त, लड़कों को इंटरनेट एडिक्शन और नशे की लत कर रही बर्बाद
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने गहराई से तैयारी की होगी, उनके लिए सफलता की राह आसान है। दूसरा पेपर सीसैट का था, जिसमें 200 अंकों के 80 सवाल पूछे गए। ये क्वालिफाइंग पेपर है। दूसरी बार परीक्षा देने वाले अंकित का कहना था कि पिछले साल के मुकाबले इस साल करेंट बेस्ड सवाल ज्यादा पूछे गए। एक अन्य परीक्षार्थी मुकेश नेगी ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल परीक्षा का स्तर थोड़ा कठिन रहा है।
विज्ञापन


यूपीएससी परीक्षा से गैर हाजिर रहे आधे से अधिक अभ्यर्थी
रविवार को राजधानी में 50 केंद्रों पर सिविल सेवा प्री परीक्षा हुई। इसमें 20,839 में से 9951 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। परीक्षा से 10,888 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही। तय समय पर दोनों पालियों की परीक्षा हुई। उम्मीदवारों को कड़ी चेकिंग के बाद एंट्री दी गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें