फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, समूह-ग के 553 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

Mon, 31 Aug 2026 11:28 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्तियां निकाली हैं। आवेदन की अंतिम तिथि सात अक्तूबर है। 
Register For Event
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर दिया है। आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह-ग के तहत कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर सहायक, निबंधन लिपिक, टेलीफोन ऑपरेटर और सर्वे लेखपाल समेत कुल 553 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

विज्ञापन


अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए आठ सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि सात अक्तूबर है। इसके बाद आवेदन पत्र में संशोधन की अवधि 12 से 14 अक्तूबर है। लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 15 नवंबर रखी गई है। अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना है। लिपिकीय पदों के लिए कंप्यूटर पर हिंदी टंकण में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति अनिवार्य है।

आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है। 100 अंकों की दो घंटे की वस्तुनिष्ठ ऑफलाइन लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में सामान्य हिंदी (20 अंक), सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन (40 अंक) और उत्तराखंड का सामान्य ज्ञान (40 अंक) से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
विज्ञापन


तीन अंकों ने रोका था सपना, फिर ऐसे किया पूरा: 18 साल बाद उठाईं किताबें, नीट पास कर एमबीबीएस में लिया प्रवेश

विज्ञापन

प्रमुख पदों का विवरण

कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के विभिन्न विभागों व कलेक्ट्रेट कार्यालयों में 06 पद, निबंधन लिपिक के 55 पद, सहायक खनिज पर्यवेक्षक के 22 पद, सर्वे लेखपाल के 16 पद, कंप्यूटर सहायक के 09 पद, टेलीफोन ऑपरेटर (राज्यपाल सचिवालय) का 01 पद।

ये होगा आवेदन शुल्क

अनारक्षित व उत्तराखंड ओबीसी के लिए 300 रुपये। एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस के लिए 150 रुपये और दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें