देहरादून। परिवहन विभाग में चार एआरटीओ और पांच आरआई का तबादला हुआ है। इस संबंध में परिवहन आयुक्त बृजेश संत ने आदेश जारी किया है। इसमें परिवहन मुख्यालय में तैनात एआरटीओ एल्विन रॉक्सी का तबादला एआरटीओ प्रवर्तन, हल्द्वानी के पद पर किया गया है। उत्तरकाशी के एआरटीओ प्रशासन रत्नाकर सिंह को आरटीओ कार्यालय देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन के पद पर तैनाती दी गई है। इसी पद पर तैनात पंकज श्रीवास्तव को उत्तरकाशी एआरटीओ प्रशासन के पद पर तैनात किया गया है। परिवहन मुख्यालय में तैनात एआरटीओ आनंद कुमार जायसवाल को एआरटीओ प्रवर्तन कर्णप्रयाग पद पर तबादला किया गया है। संभागीय निरीक्षक हरीश बिष्ट का तबादला उप संभागीय कार्यालय कर्णप्रयाग, अजय कुमार आर्य को उप संभागीय कार्यालय पिथौरागढ़, भानू प्रकाश बड़ोनी को संभागीय परिवहन कार्यालय पौड़ी में तबादला किया गया है। राजेश कुमार व विकास कुमार को क्रमश: उप संभागीय परिवहन कार्यालय रुड़की व उप संभागीय परिवहन कार्यालय देहरादून में तबादला हुआ है।