फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताए 13 डिस्ट्रिक्ट,13 डेस्टिनेशन, पर्यटन विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार

Wed, 15 Jun 2022 05:26 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सदन में विधायक प्रीतम सिंह ने राज्य में पर्यटन को गति देने के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों के बारे में सवाल किया था। इस पर पर्यटन मंत्री बताया कि राज्य में पर्यटन विभाग की ओर से वीरचंद्र गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, होम स्टे योजना, उत्तराखंड ग्रामीण पर्यटन उत्थान योजना, ट्रेकिंग ट्रक्शन सेंटर होम स्टे अनुदान योजना सहित तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
Register For Event
विज्ञापन
बैठक लेते मंत्री सतापल महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि आईपीई ग्लोबल कंसल्टेंसी के माध्यम से उत्तराखंड पर्यटन विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। 13 डिस्ट्रिक्ट 13 नवीन थीम बेस्ट डेस्टिनेशन के अंतर्गत अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए प्रमुख योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

विज्ञापन


सदन में विधायक प्रीतम सिंह ने राज्य में पर्यटन को गति देने के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों के बारे में सवाल किया था। इस पर पर्यटन मंत्री बताया कि राज्य में पर्यटन विभाग की ओर से वीरचंद्र गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, होम स्टे योजना, उत्तराखंड ग्रामीण पर्यटन उत्थान योजना, ट्रेकिंग ट्रक्शन सेंटर होम स्टे अनुदान योजना सहित तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

सड़क निर्माण के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति

हरिद्वार में कनखल, भोगपुर, गंगादासपुर होकर बालावाली तक गंगा के पुस्तों के समांतर बनने वाली सड़क के निर्माण के प्रस्ताव पर लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि प्रथम चरण के कार्यों की शुरूआत हो गई है। इस संबंध में विधायक अनुपमा रावत के सवाल के जवाब में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत इस सड़क के प्रथम चरण के कार्यों जैसे भूमि की व्यवस्था, सर्वेक्षण, डीपीआर गठन के लिए 32.50 किलोमीटर लंबाई के लिए 97.50 लाख की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें...Agneepath Scheme: सीएम धामी ने कहा- चार साल की सेवा देना के बाद राज्य सरकार देगी अग्निवीरों को प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य सवाल के जवाब में सिंचाई मंत्री बताया कि फीका नदी एवं ढेला नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य पूर्व में भी कराए जाते रहे हैं, जिनसे इन नदियों के किनारे स्थित कृषि भूमि और आवासीय बस्ती को सुरक्षा प्रदान की जाती रही है। इसके अतिरिक्त समय समय पर आवश्यकतानुसार इन नदियों के संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ बाढ़ सुरक्षात्मक योजनाएं गठित की जाती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें