एसएससी की परीक्षाओं की शुचिता पर सवाल
कर्मचारी चयन आयोग भारत सरकारी की विभिन्न सेवाओं में भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित कराती है। देशभर में कई परीक्षाएं अब ऑनलाइन मोड से होती हैं। इसके लिए पूरे देश में सैकड़ों लैब स्थापित की गई हैं। यूपी और उत्तराखंड में पकड़े गए इन मामलों से इन परीक्षाओं की शुचिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। नोएडा में भी परीक्षार्थियों से चार-चार लाख रुपये लेकर पास कराए जाने की बात सामने आई।
ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा: भीषण गर्मी में भी धामों में उमड़ रही बेतहाशा भीड़, पंजीकरण के लिए मारामारी, प्रबंधन बना चुनौती
उत्तराखंड एसटीएफ ने अब तक नकल मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। नोएडा में हुई कार्रवाई में भी यहां के वांछित पकड़ में आए हैं। एक ही पैटर्न पर नकल की जा रही थी। इस मामले में जांच जारी है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। -अजय सिंह, एसएसपी उत्तराखंड एसटीएफ