राजपुर रोड पर देर रात तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 23 वर्षीय युवक मेहुल मंदानी की दून अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कोतवाली डालनवाला को सूचना मिली कि अकेता होटल के सामने एक स्कूटी सवार युवक तेज गति से राजपुर की ओर से जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मेहुल मंदानी (23) पुत्र कमल मंदानी निवासी माता देवता चौक छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। डालनवाला थाना प्रभारी नरेंद्र गहलावत ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे की वजह स्कूटी की तेज रफ्तार मानी जा रही है। मा.सि.रि.