फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चालदा महासू देवता मंदिर में चढ़ाया चांदी का छत्र

विज्ञापन
दोहा ​स्थित चालदा महासू देवता के मंदिर में चांदी का छत्र चढाने के दौरान मौजूद महिलाएं। स्रोत जा
विज्ञापन
साहिया। ग्राम बढोड़ा की बेटियों ने खत शैली के दोहा गांव स्थित चालदा महासू देवता मंदिर में चांदी का छत्र चढ़ाया। देवता के दर्शन कर पूजा-अर्चना कीं। लोकनृत्यों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बृहस्पतिवार की सुबह गांव की लगभग 200 बेटियां अपने कुलदेवता की पूजा-अर्चना के बाद दोहा गांव के लिए प्रस्थान कीं। बैंड बाजे की धुन पर नाचते-गाते महिलाएं दोपहर 12 बजे चालदा महासू मंदिर पहुंचीं। यहां देवता को बकरा और चांदी का छत्र भेंट किया। मंदिर में माथा टेककर परिवार की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर देव पुजारी विद्या जोशी, मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, देवता के वजीर महावीर सिंह, अतर सिंह चौहान, महावीर सिंह चौहान, संजय चौहान, बबीता राठौर, सुशीला नौटियाल, निर्मला थपलियाल, गीता नेगी, उजाला वर्मा, ममता तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें