फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरी, दुर्घटना में युवक घायल, महिला सुरक्षित

Sat, 06 Jun 2026 09:06 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग मुख्यालय स्थित सनबैंड के समीप शनिवार सुबह एक स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया, जबकि स्कूटी सवार महिला सुरक्षित बच गई। जानकारी के अनुसार दोनों स्कूटी से सनबैंड से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। 

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार ने बताया कि जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सुबह 6:55 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। जिसके बाद डीडीआरएफ, पुलिस और 108 एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर दोनों लोगों को खाई से बाहर निकाला।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: डेटा में सेंध मारकर लोगों के खाते खंगाल रहे साइबर अपराधी, ये हैं नए-नए तरीके, कॉल आए तो रहे अर्लट
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में घायल सचिन कुमार (19), मूल निवासी बिहार व हाल निवासी डांगसेरा तूना रोड, रुद्रप्रयाग को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहीं स्कूटी सवार सुलेखा (26) पत्नी राजू कुमार सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों स्कूटी सवार सुरक्षित हैं व घायल का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें