फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर के सैनिक स्कूलों में बजी दाखिले की घंटी, 10 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा

Thu, 22 Oct 2020 06:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • उत्तराखंड सहित देश के 33 सैनिक स्कूलों में प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू
Register For Event
विज्ञापन
सैनिक स्कूल में प्रवेश - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सहित देशभर के 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा छह और कक्षा नौ में दाखिलों की प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू हो गए हैं। इनमें दाखिले के लिए अगले साल 10 जनवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन


सैनिक स्कूलों की प्रवेश परीक्षा के लिए आप 19 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय ही परीक्षा शुल्क भी भरना होगा। जनरल, ओबीसी के लिए 550 रुपये और एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये तय किया गया है।


कक्षा छह में एडमिशन के लिए छात्र की उम्र 31 मार्च 2021 तक 10 से 12 साल के बीच होनी चाहिए। लड़कियों के लिए सभी सैनिक स्कूलों में सिर्फ कक्षा छह में एडमिशन का नियम है। वहीं, 9वीं कक्षा में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2021 तक 13 से 15 साल के बीच होनी चाहिए। एडमिशन के समय छात्र ने मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं कक्षा पास कर ली हो।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उत्तराखंड में यहां होगी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा

उत्तराखंड में अल्मोड़ा, देहरादून, घोड़ाखाल, हल्द्वानी, कोटद्वार, पिथौरागढ़, रुड़की, रुद्रपुर और श्रीनगर में यह प्रवेश परीक्षा होगी।

नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा सात नवंबर को
जवाहर नवोदय विद्यालय शंकरपुर सहसपुर में कक्षा छह के दाखिलों की प्रवेश परीक्षा सात नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह प्रवेश परीक्षा कोविड-19 की वजह से इस साल आयोजित नहीं हो पा रही थी।

विद्यालय के प्राचार्य की ओर से जारी सूचना के मुताबिक प्रवेश परीक्षा सुबह 11-30 बजे से दोपहर 1-30 बजे के बीच आयोजित होगी। परीक्षा के लिए छात्र को हर हाल में 9-30 बजे तक पहुंचना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें