फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: पिरान कलियर में सालाना उर्स मेले के दौरान बवाल; दो पक्ष आपस में भिड़े, चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार

Tue, 25 Aug 2026 12:22 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)

सार

पीड़ित का अरोप है कि वह अपने साथियों के साथ कलियर मेले से अब्दाल साहब की ओर जा रहा था। तभी एक व्यक्ति से उसका विवाद हो गया। इसके बाद उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसपर जानलेवा हमला किया।
Register For Event
विज्ञापन
पिरान कलियर में बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिरान कलियर में साबिर पाक के सालाना उर्स मेले के दौरान सोमवार रात अब्दाल साहब रोड पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। मारपीट में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


लंढौरा निवासी साबाज अहमद ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने साथियों के साथ कलियर मेले में आया था। रात करीब दस बजे अब्दाल साहब की ओर जाते समय रास्ते में कुछ लोगों से कहासुनी हो गई।

Roorkee: ढाबे पर चार नकाबपोश बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बचा ढाबा संचालक का बेटा, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने अपने आठ-दस साथियों के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर उसके सिर पर डंडे और धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद गला दबाकर जमीन पर घसीटते हुए जान से मारने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है। मारपीट में सभी घायल हो गए।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पीड़ित ने आठ-दस अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली  पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें