फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: रकम दोगुनी करने के नाम पर की 10 करोड़ की धोखाधड़ी, बीमा कंपनी रातोंरात फरार

Tue, 27 Jul 2021 09:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

लगभग छह साल पहले एक निजी बीमा कंपनी ने लक्सर नगर में अपना कार्यालय खोला था। कंपनी ने दावा किया था कि वह ग्राहकों को साढ़े तीन साल के भीतर उनकी रकम भी दोगुनी करके देगी।
Register For Event
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुड़की में एक निजी बीमा कंपनी के साढ़े तीन साल में रकम दोगुनी करने के झांसे में आकर लक्सर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने करोड़ों रुपये गंवा दिए। कंपनी रातोंरात ऑफिस बंद कर फरार हो गई। कंपनी में पैसा लगाने वाले लोग दोनों कार्यालयों पर पहुंचे, लेकिन ताला लटका मिला। इस पर कंपनी के एक एजेंट की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


लगभग छह साल पहले एक निजी बीमा कंपनी ने लक्सर नगर में अपना कार्यालय खोला था। कंपनी ने दावा किया था कि वह ग्राहकों को साढ़े तीन साल के भीतर उनकी रकम भी दोगुनी करके देगी। कंपनी ने कई स्थानीय लोगों को बतौर एजेंट तैनात किया था।

इससे क्षेत्र के लोगों का विश्वास कंपनी के प्रति बढ़ गया और क्षेत्र के हजारों लोगों ने 10 करोड़ से भी ज्यादा की रकम कंपनी में जमा करा दी। शुरू में कंपनी ने सैकड़ों ग्राहकों की बीमा पॉलिसी मैच्योर होने पर उन्हें दोगुनी रकम वापस भी कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कंपनी में ताला लगा

इससे और नए ग्राहक कंपनी से जुड़ गए। अब पिछले कुछ महीनों से कंपनी ग्राहकों की रकम वापसी करने से आनाकानी कर रही थी। दो दिन पूर्व कंपनी ने लक्सर कार्यालय रातोंरात बंद कर दिया। जानकारी होने पर सैकड़ों ग्राहक कंपनी के हरिद्वार और पुरकाजी में स्थित कंपनी के मुख्य कार्यालय पर पहुंचे, लेकिन वहां भी ताला लटका मिला।

कंपनी में एजेंट के तौर पर काम करने वाले खानपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सादात गांव निवासी सतीश ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर पर कंपनी के एमडी एहसान हैदर, डायरेक्टर जावेद, उनके रिश्तेदार नौशाद अंसारी निवासी बसेड़ी खादर और सुनील कुमार निवासी सेठपुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें