फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: नावघाट पर सुसाइड नोट छोड़कर महिला लापता, छानबीन में जुटे आपदा-राहत दल के जवान

Thu, 12 Aug 2021 05:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

सुसाइड नोट में एक महिला ने आत्महत्या करने का जिक्र कर गंगा में छलांग लगाने की बात लिखी थी। अनहोनी की आशंका के चलते कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
Register For Event
विज्ञापन
गंगा नदी में महिला को खोजने का प्रयास किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश कोतवाली अंतर्गत त्रिवेणीघाट के समीप नावघाट में एक बैग मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची त्रिवेणीघाट चौकी पुलिस ने छानबीन शुरू की। बैग खोलने पर पुलिस को उसमें कपड़े और एक डायरी में लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ।

विज्ञापन


सुसाइड नोट में एक महिला ने आत्महत्या करने का जिक्र कर गंगा में छलांग लगाने की बात लिखी थी। अनहोनी की आशंका के चलते कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। त्रिवेणीघाट में तैनात आपदा राहत दल के जवानों ने गंगा नदी में राफ्ट से महिला को खोजने का प्रयास किया। लेकिन महिला का कहीं कुछ पता नहीं चला है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला के बैग में मिले दस्तावेज से महिला की पहचान मंजू पंवार (25) पत्नी दीपक पंवार, गांव बगर, पोस्ट ऑफिस मालगांव बडियार टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला ने सुसाइड नोट में गृहक्लेश का जिक्र किया हुआ है।
विज्ञापन


थाना घनसाली पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। राहत-बचाव टीम में हरीश गुसाईं, अनिल चौधरी, अनूप तोमर, हरीश सुंदरियाल, त्रेपन सिंह, विनोद सेमवाल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें