फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: तपोवन बाजार में नशे में धुत युवती ने मचाया हंगामा, मुरादाबाद से आई थी घूमने, वीडियो वायरल

Tue, 11 Nov 2025 11:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

मुरादाबाद से कुछ युवा तपोवन क्षेत्र में घूमने के लिए आए थे। युवती ने नशे में तपोवन बाजार की सड़क पर शोर मचाना शुरू कर दिया।
Register For Event
विज्ञापन
युवती का नशे की हालत में हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तपोवन बाजार में देर रात एक युवती ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती इधर-उधर भागती और शोर मचाती हुई नजर आ रही है। उसके साथी और पुलिसकर्मी उसे शांत करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस को देखकर वह और उग्र हो गई।

विज्ञापन


Delhi Blast: उत्तराखंड में जांच के लिए पुलिस टीमें गठित, दून-ऋषिकेश से केमिकल खरीदने वालों की जुटाई जानकारी
विज्ञापन


थाना मुनि की रेती प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि यह वीडियो 10 नवंबर देररात तपोवन बाजार का है। मुरादाबाद से कुछ युवा तपोवन क्षेत्र में घूमने के लिए आए थे। युवाओं ने देर शाम शराब का सेवन कर लिया, उसमें एक युवती भी शामिल थी। युवती नशे में तपोवन बाजार की सड़क पर शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना पुलिस की ओर से एक पर्यटक का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें