फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा न नींद, रफ्तार के आगे राजधानी देहरादून में हार रही जिंदगियां

Wed, 25 Dec 2019 09:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • जनपद सड़क सुरक्षा समिति ने दो माह के हादसों की तैयार की रिपोर्ट 
  • 57 में से 45 हादसों का कारण रफ्तार और लापरवाही आया सामने 
Register For Event
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं का कारण न नींद है न नशा। सड़क के तीव्र मोड़ भी मात्र एकाध दुघर्टना को जन्म देते हैं। जिले में ज्यादातर जिंदगियां तेज रफ्तार के आगे दम तोड़ रही हैं। सड़क सुरक्षा समिति की अल्प समय के हादसों पर तैयार रिपोर्ट में यह कारण सामने आया है। दो माह में हुए हादसों में 80 फीसदी तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुए हैं।

विज्ञापन


जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा ने बताया कि उन्होंने बीते दो माह के हादसों की एक रिपोर्ट तैयार की है। इस दरम्यान 57 हादसे हुए। जिनमें से 45 हादसों का कारण रफ्तार और ड्राइविंग में लापरवाही बरतना रहा है। जबकि, नशे के कारण सिर्फ एक सड़क दुर्घटना हुई है।

इसके अलावा तीव्र मोड़ सिर्फ एक दुर्घटना का कारण बना है। उन्होंने बताया कि सड़कों पर जहां भी ब्लैक स्पॉट हैं उनकी एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द समिति यहां पर बड़ा फैसला लेने वाली है। रफ्तार पर अंकुश लगाने को भी परिवहन विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों को रिपोर्ट बनाने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसके कारण कितने हादसे 

तेजी व लापरवाही : 45
ब्रेक फेल :  03
तीव्र मोड़ : 01
नींद : 01
नशा : 01
अज्ञात : 06

वाहन के प्रकार व दुर्घटनाएं 

डंपर व ट्रक : 11
ट्रैक्टर : 02
जीप व कार : 23
बाइक : 06
बस : 04
लोडर छोटे : 02
अज्ञात: 09

शाम से रात के बीच होते हैं ज्यादातर हादसे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें