फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall : बदरीनाथ धाम में बदला मौसम, ऊंची चोटियों पर बारिश-बर्फबारी, बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद

Sat, 25 Apr 2026 06:03 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

बदरीनाथ धाम में मौसम का मिजाज बदला और ऊंची चोटियों में बारिश-बर्फबारी हुई।
Register For Event
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttarakhand Weather: बदरीनाथ धाम में बदला मौसम, ऊंची चोटियों पर बारिश-बर्फबारी, 

विज्ञापन


 

बीते कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदला। बदरीनाथ धाम में बारिश-बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई। मौसम विभाग की ओर से आज कई जिलों में बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी जारी की गई थी।

विज्ञापन


विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 4400 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई थी। देर शाम बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। 

 

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: बागेश्वर का रहा दबदबा, देहरादून और हरिद्वार फिसड्डी साबित

निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें