फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जनगणना के पहले चरण की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। जनगणना कार्य निदेशालय उत्तराखंड ने भी अगले साल शुरू होने वाली पहले चरण की जनगणना की तैयारियां तेज कर दी हैं। निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के संबंध में वीडियो कांफ्रेंस हुई।
विज्ञापन

जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना की तैयारियों के संबंध में राज्य के सभी जिला जनगणना अधिकारियों (अपर जिलाधिकारी) से जानकारी साझा की गई। निदेशक ने जनगणना 2027 के बारे में बताया। निदेशालय के अन्य अधिकारियों संयुक्त निदेशक एसएस नेगी, उप निदेशक प्रवीन कुमार ने प्रस्तुतिकरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को जिला, चार्ज स्तर पर होने वाली विभिन्न नियुक्तियों और प्रशिक्षणों के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त सीएमएमएस पोर्टल, एचएलबीसी पोर्टल और स्व-गणना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें