फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जाम हटाने के लिए लगानी पड़ेगी पीएसी

Wed, 28 Oct 2026 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक नवंबर से लागू होगा ट्रैफिक प्लान, चारपहिया वाहन बाइपास और कैनाल रोड से गुजरेंगे
विज्ञापन

- दिवाली पैठ बाजार में दोपहिया और पैदल जाने वालों को ही मिलेगी एंट्री, 50 होमगार्ड और पीआरडी कर्मियों की भी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। त्योहारी सीजन में बाजार की बढ़ती भीड़ और जाम से निपटने के लिए अब पुलिस को अतिरिक्त बल की जरूरत पड़ेगी। दिवाली पैठ बाजार की तैयारियों के बीच एक नवंबर से नया ट्रैफिक प्लान लागू होगा। चारपहिया वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए एक प्लाटून पीएसी समेत 50 होमगार्ड व पीआरडी कर्मियों की मांग मुख्यालय से की गई है।

करवाचौथ से पहले ही मुख्य बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। डाकपत्थर चौक पर ट्रैफिक लाइट का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। डाकपत्थर चौक, अस्पताल रोड चौक, पहाड़ी गली चौक, गीता भवन चौक और बाबूगढ़ चुंगी पर पीआरडी व होमगार्ड कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग और यातायात के बढ़ते दबाव से जाम की समस्या बनी हुई है। दोपहर और शाम के पीक ऑवर में स्थिति अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती है।
विज्ञापन

एक नवंबर से बदलेगा वाहनों का रूट

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि धनतेरस से एक दिन पहले मुख्य बाजार में दिवाली पैठ बाजार सज जाएगा। इसे देखते हुए एक नवंबर से हरबर्टपुर की ओर से आने वाले मालवाहक और चारपहिया वाहनों को कैनाल रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। छोटे चारपहिया वाहन कैनाल रोड और कोतवाली रोड दोनों मार्गों से आगे जा सकेंगे। कालसी और डाकपत्थर की ओर से आने वाले वाहनों को भी कैनाल रोड से हरबर्टपुर की ओर भेजा जाएगा। डाकपत्थर चौक से छोटे चारपहिया वाहनों को सैयद रोड से कोतवाली रोड जाने की अनुमति होगी। इसके लिए प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन

पैठ बाजार में वाहनों की एंट्री पर रोक

दिवाली पैठ बाजार में केवल दोपहिया वाहनों और पैदल चलने वाले लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। व्यवस्था को लेकर 31 अक्तूबर को व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें ट्रैफिक प्लान और जरूरी इंतजामों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें