फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा: 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ में 255 करोड़ की विकास योजनाओं पर काम

Thu, 26 Nov 2026 09:39 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

अवस्थापना विकास से चारधाम यात्रा हर साल रिकॉर्ड बना रही है। इस वर्ष अब तक 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और 2026 में आदि कैलाश के लिए 53,537 परमिट जारी हुए। 
Register For Event
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवस्थापना विकास व सुविधाओं से हर साल चारधाम यात्रा नया रिकॉर्ड बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजन पर प्रदेश सरकार ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दे रही है। इसके साथ ही साहसिक गतिविधियों से पर्यटन को रफ्तार मिल रही है। इस वर्ष की चारधाम यात्रा में अब तक 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आदि कैलाश यात्रा के लिए वर्ष 2026 में 53,537 इनर लाइन परमिट जारी किए गए। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत अवस्थापना विकास व तीर्थयात्रियों की सुविधा को बढ़ावा दिया जा रहा है। बदरीनाथ में 255 करोड़ की विकास योजनाओं पर कार्य चल रहा है।

विज्ञापन


मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं क्षेत्र के 48 मंदिरों को सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है।
हरिद्वार-ऋषिकेश, विवेकानंद, गोल्ज्यू, यमुना व शारदा कॉरिडोर सहित धार्मिक और पर्यटन परियोजनाएं, हरिपुर-कालसी में 7.52 करोड़ की लागत से विकसित यमुना स्नान घाट (हरिघाट) का लोकार्पण और महासू मंदिर हनोल के मास्टर प्लान बनाया गया। पर्वतारोहण के लिए 83 प्रमुख हिमालयी चोटियों को खोलने की पहल के साथ 100 ट्रेकिंग जीपीएस व जीआईएस मैपिंग की जा रही है। प्रदेश में नए वेडिंग डेस्टिनेशन स्थल चिह्नित किए जा रहे हैं। रामनगर, देहरादून, ऋषिकेश और त्रियुगीनारायण प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभरे हैं। चोपता-दुग्गलबिट्टा, पटवाडांगर और शारदा कॉरिडोर क्षेत्र के स्थल सहित नए वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित किया जा रहा है।

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 को भव्य व दिव्य बनाने के लिए 500 करोड़ जारी किए गए। नंदा देवी राजजात यात्रा के लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया गया। सरकार ने पहली योग नीति-2025 लागू कर योग व ध्यान केंद्रों के विकास पर अधिकतम 20 लाख की सब्सिडी के साथ प्राकृतिक चिकित्सा संबंधी शोध के लिए 10 लाख तक अनुदान का प्रावधान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें