फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-74 घोटाला: 36 और किसानों के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट

Sun, 09 Feb 2020 02:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

  • धारा 41 का नोटिस तामिल कराने के बाद एसआईटी ने शुरू की तैयारी 
Register For Event
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के बहुचर्चित एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले के 36 आरोपित किसानों के खिलाफ हाईकोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इन किसानों को दो सप्ताह पहले ही एसआईटी धारा 41 का नोटिस तामिल करा चुकी है। वहीं, इसी महीने एसआईटी बाजपुर की तीन महिलाओं समेत 14 किसानों के खिलाफ हाईकोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 

विज्ञापन


एनएच भूमि मुआवजा घोटाले में पूर्व में पांच पीसीएस अधिकारियों को जेल भेजा गया था। वर्तमान में सभी अधिकारी जेल से रिहा होने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

वहीं, किसानों ने अधिकारियों से मिलीभगत कर अपनी भूमि का बैक डेट में 143 कराकर गलत तरीके से करोड़ों का मुआवजा ले लिया था। अब जल्द ही हाईकोर्ट में आरोपी किसानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें