फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: कैंपटी जा रही थार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी, पीलीभीत के तीन लोग थे सवार, वीडियो

Wed, 19 Nov 2025 11:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

मसूरी से कैंपटी जा रही थार लेकमिस्ट बैंड के पास ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर गिर गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
Register For Event
विज्ञापन
सड़क से नीचे गिरी थार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंपटी जा रही एक थार ऊपर से नीचे सड़क पर गिर गई। कार में पीलीभीत के तीन लोग सवार थे। तीनों लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कैंपटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


Vikasnagar: डाकपत्थर से विकासनगर आ रही कार शक्तिनहर में गिरी, तीनों सवारियों ने तैरकर बचाई अपनी जान, गाड़ी बही

थानाध्यक्ष कैंपटी योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मसूरी से कैंपटी जा रहे थार सवार लेकमिस्ट बैंड के पास ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर गिर गए। थार में सवार अखिलेश , मनोज और शगुन गुप्ता जहानाबाद को चोट आई है। तीनों को उपचार के लिए मसूरी अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज स्पीड में ओवरटेक के दौरान हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें