देहरादून। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने पुष्पगुच्छ देकर नवनियुक्त अध्यक्ष को नए दायित्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डाॅ. के लक्ष्मण, राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी रेखा वर्मा, डाॅ. संबित पात्रा के साथ मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट की। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व में वे बीजेपी को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने में अवश्य सफल होंगे। ब्यूरो