फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून, हरिद्वार, नैनीताल में लघु सिंचाई की जल संरक्षण परियोजनाएं मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाईपावर कमेटी ने दी प्रस्तावों को मंजूरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई अमृत 2.0 हाई पावर कमेटी की बैठक में देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले की कई जल संरक्षण संबंधी परियोजनाओं को मंजूरी मिली।

बैठक में शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और भू-जल पुनर्भरण को सुदृढ़ बनाने से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर विचार-विमर्श कर उन्हें अनुमोदन प्रदान किया गया। लघु सिंचाई विभाग नैनीताल की योजनाओं के तहत हल्द्वानी व नैनीताल क्षेत्र में जल पुनर्भरण संरचनाओं के विकास तथा पार्कों के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों को स्वीकृति दी गई। इनमें हरिहर कॉलोनी हल्द्वानी, विवि हल्द्वानी, उषा रूपक कॉलोनी नैनीताल और सुदर्शन कॉलोनी हल्द्वानी में जल पुनर्भरण के विकास एवं पार्कों के सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


लघु सिंचाई विभाग हरिद्वार की योजनाओं के तहत बहादराबाद में वर्षा जल संचयन के लिए रिचार्ज शाफ्ट की स्थापना, रामधाम कॉलोनी पार्क शिवालिक नगर में संचयनित जल से भू-जल पुनर्भरण के लिए रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण और राजलोक कॉलोनी पार्क नगर निगम हरिद्वार में भू-जल रिचार्ज से संबंधित परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। बैठक में नगर पंचायत इमलीखेड़ा (हरिद्वार) की ओर से रांगड़वाला में स्थित तालाब के रेनोवेशन की योजना को भी मंजूरी दी गई।

लघु सिंचाई विभाग देहरादून की योजनाओं के अंतर्गत नवादा क्षेत्र में तालाब के नवीनीकरण एवं रिचार्ज शाफ्ट निर्माण व डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में रिचार्ज शाफ्ट निर्माण के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अमृत 1.0 के तहत पूर्व में स्वीकृत परियोजनाओं में हुई लगभग 39.82 करोड़ की बचत के उपयोग पर भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इस राशि के माध्यम से रुद्रपुर और काशीपुर नगर क्षेत्रों में वाटर मीटर अधिष्ठापन से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे शहरी जल प्रबंधन प्रणाली को अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाया जा सकेगा। मुख्य सचिव ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा। भू-जल स्तर में सुधार होगा और शहरी क्षेत्रों में जल संसाधनों के संरक्षण और प्रबंधन को नई मजबूती मिलेगी। बैठक में सचिव नितेश झा, वी षणमुगम, युगल किशोर पंत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें