फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात: सीएम धामी ने सुना कार्यक्रम का 140वां संस्करण, कहा- नशामुक्ति के लिए जनसहभागिता जरूरी

Sun, 29 Nov 2026 02:53 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मन की बात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण करने के लिए जनजागरूकता और जनसहभागिता बेहद जरूरी है। युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में समाज के प्रत्येक वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। 
Register For Event
विज्ञापन
सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली, साइबर सुरक्षा, जनसेवा और कला एवं संस्कृति के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, जनसेवा के कार्यों और प्रेरणादायी प्रयासों को व्यापक पहचान मिल रही है।
विज्ञापन


देहरादून: सात फेरे में साथ निभाने का वादा, दहेज के 20 लाख पर बिगड़ी बात, फिर बिना दुल्हन लौटी बरात
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है। स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए चिकित्सकों और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों की विशेष भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज एवं राष्ट्र की उन्नति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें