फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 4.0: पिथौरागढ़ में युवकों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से की मारपीट, वर्दी फाड़ी

Mon, 18 May 2020 11:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

  • छह युवकों पर लॉकडाउन के उल्लंघन समेत कई धाराओं में केस दर्ज
Register For Event
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सिल्थाम चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ रविवार रात छह युवकों ने मारपीट करने के साथ ही उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


पुलिस गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार सिल्थाम तिराहे में रविवार रात दीपक, राहुल, अजय, पंकज, कुक्कू और मन्नू लॉकडाउन के दौरान घूम रहे थे। ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी ने उनसे अनावश्यक घूमने का कारण पूछा तो युवक पुलिस कर्मी के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी पर उतर आए। जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन

गाली देने का विरोध करने पर आरोपियों ने उग्र होकर पुलिस जवान प्रवीण राय के साथ हाथापाई कर वर्दी फाड़ दी। अन्य पुलिस कर्मियों के रोकने पर आरोपी धमकी और गालीगलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 186/ 188/ 147/ 269/ 332/353/504/506 और भादवि 51बी और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाल ओपी शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें