सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर बुधवार दोपहर सहकारिता सचिव दिलीप जावलकर ने दून सहकारी बाजार लिमिटेड के एस्ले हॉल का निरीक्षण किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को समस्त कोऑपरेटिव की परिसम्पत्तियों की सूची बनाकर जीपीएस मैपिंग के निर्देश दिए।
1928 में निर्मित एस्ले प्रतिष्ठान क्षेत्र के वाणिज्यिक परिदृश्य का एक अनिवार्य हिस्सा है, लेकिन पिछले कुछ साल से इसकी हालत खस्ता हो है। सहकारिता सचिव ने एस्लेहाल के जीर्णोद्धार की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समय पर जीर्णोद्धार से न केवल बाजार के वित्तीय प्रदर्शन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्र में पार्किंग की गंभीर समस्या का भी समाधान होगा। प्रस्तावित निर्माण से पार्किंग की मुश्किलें कम होंगी और आने वालों को अधिक सुविधा मिलेगी।